Tuesday, May 5, 2026
Google search engineGoogle search engine
Homeराज्यजेल में बंद पूर्व मंत्री लखमा के 'जले पर नमक'; कई ठिकानों...

जेल में बंद पूर्व मंत्री लखमा के ‘जले पर नमक’; कई ठिकानों पर पड़ी रेड 

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में एक और बड़ा घटनाक्रम हुआ है. राज्य की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के मंत्री रहे कवासी लखमा और उनके कई सहयोगियों के ठिकानों पर छापा मारा गया है. शनिवार की सुबह से शुरू हुई छापेमारी यह समाचार लिखने तक जारी है. 

कवासी लखमा उस समय के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल की सरकार में आबकारी मंत्री थे. लखमा शराब  घोटाले के सिलसिले में फिलहाल जेल में बंद हैं. 

कवासी लखमा और उनके करीबियों के ठिकानों पर बस्तर संभाग के सुकमा, तोंगपाल, जगदलपुर तथा दंतेवाड़ा में 13 और रायपुर में दो ठिकानों को मिलाकर कुल 15 ठिकानों पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो-आर्थिक अपराध कोषांग (एसीबी-ईओडब्ल्यू) की छापेमारी जारी है।

जगदलपुर स्थित प्रेम मिघलानी और रायपुर के संतोषी नगर स्थित नहाटा परिवार के अलावा अम्बिकापुर के बड़े कपड़ा व्यापारी व सरकारी विभागों में सप्लायर धजाराम इंटरप्राजेज के मालिक अशोक अग्रवाल और मुकेश अग्रवाल के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। 

सुबह तकरीबन छह बजे एंटी करप्शन के अधिकारी व कर्मचारियों ने दबिश दी। 

(लोकदेश डेस्क/एजेंसी। रायपुर)