छत्तीसगढ़ में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने सरगुजा के राजघराने को ही चपत लगा दी.
राज्य के सरगुजा जिले में पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी.एस. सिंहदेव के घर के आंगन में लगी पीतल से बनी हाथी की मूर्ति चोरी हो गयी हैं।
मूर्ति का वजन तकरीबन 15 किलोग्राम बताया गया है।
कोतवाली पुलिस इस सिलसिले में मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिंहदेव के कोठीघर परिसर से मंगलवार रात को अज्ञात चोरो ने 15 किलोग्राम वजनी पीतल से बनी हाथी की मूर्ति चुरा ली।
इस घटना के संबंध में थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है
यह वारदात यह बीती तीन अगस्त, 2025 की रात को हुई थी, जब सिंहदेव विदेश यात्रा पर थे। उनके मैनेजर राजसोनी ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर चोरों की तलाश कर रही है
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद अज्ञात चोर शांत ढंग से परिसर में प्रवेश कर गए, भारी मूर्ति उठाकर वाहन के जरिए ले गए। पुलिस को शक है कि यह चोरी किसी परिचित व्यक्ति द्वारा की गई है। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें देखा गया है कि एक अज्ञात युवक परिसर में चोरी कर वापस जाता दिखाई दे रहा है। चोर पीछे के रास्ते आया था। मूर्ति की कीमत 40 हजार रुपए आंकी गई है।
(लोकदेश डेस्क। सरगुजा)


