Monday, January 19, 2026
Google search engineGoogle search engine
Homeराज्यअजरबैजान को भी दो-टूक शब्दों में चेतावनी डॉ. मोहन यादव की 

अजरबैजान को भी दो-टूक शब्दों में चेतावनी डॉ. मोहन यादव की 

‘ भारतीय सेना के हमारे शूरवीरों ने पाकिस्तान को आधी रात में ऐसा सबक सिखाया कि पाकिस्तान के साथ दुनिया के 200 देश में से सिर्फ दो देश साथ आए- एक तुर्किए और दूसरा अजरबैजान। अब देश की जनता तुर्किए का बहिष्कार कर रही है और भविष्य में अजरबैजान के साथ भी ऐसा ही होगा।’ 

इन  शब्दों के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारतीय सेना के पराक्रम की प्रशंसा की और कहा कि हमारी सेना ने नया इतिहास रच दिया है. 

डॉ. मोहन यादव शनिवार को मध्यप्रदेश के बैरसिया में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल हुए.

यादव ने इस मौके पर कहा कि  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्तमान युग में एक नई शक्ति के रूप में उभर रहा है। ऑपरेशन सिंदूर से थल, वायु और नौसेना ने अद्वितीय साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। 

भारतीय सेना ने मात्र 4 दिन के अल्प समय में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है। इस अभियान ने दुनिया को भारत की सैन्य क्षमता, एकजुटता और आधुनिक तकनीकी सामर्थ्य का परिचय दिया है। आतंकवाद के मंसूबों को ध्वस्त किया गया है। आज कोई भी शक्ति भारत की प्रगति को रोक नहीं सकती। 

हम सभी इस तिरंगा यात्रा से भारतीय सेना को सम्मान देने के लिए एकत्र हुए हैं। यह तिरंगा यात्रा ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक निरंतर आयोजित की जा रही है। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को भोपाल जिले के बैरसिया में वीर सैनिकों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे शूरवीरों ने पाकिस्तान को आधी रात में ऐसा सबक सिखाया कि पाकिस्तान के साथ दुनिया के 200 देश में से सिर्फ दो देश साथ आए- एक तुर्किए और दूसरा अजरबैजान। अब देश की जनता तुर्किए का बहिष्कार कर रही है और भविष्य में अजरबैजान के साथ भी ऐसा ही होगा।

(लोकदेश डेस्क। बैरसिया/भोपाल)