Thursday, April 23, 2026
Google search engineGoogle search engine
Homeराज्यविश्व धरोहर दिवस पर पर्यटक स्थलों पर ऐसा दिखा नजारा

विश्व धरोहर दिवस पर पर्यटक स्थलों पर ऐसा दिखा नजारा

रायसेन। देश सहित मध्यप्रदेश में शुक्रवार को विश्व धरोहर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर रायसेन जिले के विश्व धरोहर सांची में हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। हेरिटेज वॉक में बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी शामिल हुए जो सांची स्तूप परिसर पर पहुंची जहां विश्व धरोहर सांची स्तूप की जानकारी प्रदान करते हुए सांची स्तूप के संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। वहीं विश्व धरोहर दिवस पर साँची स्तूप प्रवेश नि:शुल्क रहा। साँची स्तूप की खूबसूरती को निहारने के लिए महाराष्ट्र नागपुर कर्नाटक सहित भोपाल विदिशा के पर्यटक भी बड़ी संख्या में पहुंचे।