
नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने गुरुवार को आगामी सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए 54 खिलाड़ियों के संभावित कोर ग्रुप की घोषणा की है। यह कैंप 25 अप्रैल से बेंगलुरु स्थित साई सेंटर में शुरू होगा। हाल ही में उत्तर प्रदेश के झांसी में संपन्न हुई 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। यह कैंप 25 से 30 अप्रैल तक चलेगा, जिसके बाद प्रदर्शन के आधार पर इस ग्रुप को घटाकर 40 खिलाड़ियों तक कर दिया जाएगा। चयनित 40 खिलाड़ी 1 मई से 25 मई 2025 तक कैंप के अगले चरण में भाग लेंगे। इस 54 सदस्यीय दल में से 38 खिलाड़ी पहले से ही कोर ग्रुप का हिस्सा रहे हैं, जबकि शेष खिलाड़ियों को राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर बुलाया गया है। इन नए चेहरों में हॉकी मध्य प्रदेश, हॉकी महाराष्ट्र, हॉकी पंजाब, यूपी हॉकी, हॉकी बंगाल और मणिपुर हॉकी से खिलाड़ी शामिल हैं।
कृष्ण बी पाठक, सूरज करकेरा, पवन, मोहित होन्नेनहल्लि शशिकुमार, अमित रोहिदास, वरुण कुमार, जुगराज सिंह, नीलम संजीव जेस, अमनदीप लाकड़ा, हरमनप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, संजय, यशदीप सिवाच, मोहम्मद रहील मौसिन, राज कुमार पाल, नीलकंता शर्मा, हार्दिक सिंह, सुमित, मोइरांगथेम रबिचंद्र सिंह, पूवन्ना चंदूरा बोबी, राजिंदर सिंह, विष्णु कांत सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, शमशेर सिंह, गुरजंत सिंह, अभिषेक, शिलानंद लाकड़ा, आदित्य अर्जुन लालगे, बोबी सिंह धामी, सेल्वम कार्ति, सुनील जोजो, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, दिलप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, सुदीप चिरमाको और अंगद बीर सिंह।
नए खिलाड़ी
संजय बी, अंकित मलिक, प्रताप लाकड़ा, परमोद, धनवड़े मयूर, अली अहमद, आकिब रहीम, अर्जुन शर्मा, यूसुफ अफ्फान, लैश्राम दीपु सिंह, वेंकटेश केंचे, गुरसाहिबजीत सिंह, प्रदीप सिंह, रवि, उत्तम सिंह और मनिंदर सिंह।
मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, ह्लइस कैंप का मुख्य उद्देश्य है खिलाड़ियों को फिर से मैदान और जिम में लाकर उनकी मूलभूत तैयारियों को मजबूत करना। हम सीनियर खिलाड़ियों, रिर्जव और कुछ युवा चेहरों का मेल लेकर चल रहे हैं। यह कैंप नए खिलाड़ियों को आजमाने का एक अच्छा मौका है, साथ ही यह भी देखने का कि सीनियर खिलाड़ी किस स्तर पर हैं।ह्व उन्होंने आगे कहा, ह्लजून में होने वाली प्रो लीग के आखिरी चरण को ध्यान में रखते हुए फिटनेस इस कैंप का एक बड़ा फोकस रहेगा। यह कैंप हर स्तर पर—फिजिकल, गेम प्लान और मेंटल फिटनेस के लिए चुनौतीपूर्ण होगा।