Tuesday, April 29, 2025
Google search engineGoogle search engine
Homeखेलद्वितीय एशियाई योगासन खेल चैम्पियनशिप का भव्य समापन, भारत बना स्वर्ण पदक...

द्वितीय एशियाई योगासन खेल चैम्पियनशिप का भव्य समापन, भारत बना स्वर्ण पदक विजेता

-20 एशियाई देशों के प्रतिभागियों ने दिखाया योग का अद्भुत संगम

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी स्टेडियम (नई दिल्ली) में आयोजित द्वितीय एशियाई योगासन खेल चैम्पियनशिप का भव्य समापन समारोह रविवार को आयोजित हुआ। तीन दिवसीय इस आयोजन में बीस एशियाई देशों के खिलाड़ियों ने योगासन में अपने अद्वितीय कौशल, शक्ति और अनुशासन का प्रदर्शन किया। यह सफल आयोजन योगासन भारत और एशियन योगासन द्वारा आयुष मंत्रालय, युवा मामलों और खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय तथा दिल्ली सरकार के सहयोग से किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने आयोजकों की सराहना करते हुए योगासन को वैश्विक खेल मानचित्र पर स्थापित करने के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर योगासन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो मान्यता मिल रही है, वह भारत की सांस्कृतिक धरोहर का गौरव बढ़ा रही है।

समारोह में योग गुरु स्वामी रामदेव, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव, संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, युवा मामलों और खेल मंत्री डॉ मनसुख मांडविया तथा राज्य मंत्री रक्षाखडसे समेत कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की।

भारत ने रचा इतिहास, जीते सर्वाधिक स्वर्ण पदक

भारत ने 83 स्वर्ण पदक जीतकर योगासन खेलों में अपना वर्चस्व स्थापित किया। जापान ने दूसरा और मंगोलिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हालांकि प्रतियोगिता का असली उद्देश्य प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि मानसिक शांति और एकता के माध्यम से विश्व को जोड़ना था।

एशियन योगासन के अध्यक्ष संजय मालपानी ने अपने संबोधन में कहा कि “भारत में जन्मा योग अब योगासन के रूप में एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है। एशियाई खेलों में योगासन को डेमो स्पोर्ट के रूप में शामिल किया जाना इसकी बढ़ती वैश्विक स्वीकृति का प्रमाण है।”

योगासन भारत एवं वर्ल्ड योगासन के महासचिव जयदीप आर्य ने कहा, “हमें योगासन को अपनी जीवनशैली में अपनाना चाहिए। जापान में आगामी एशियाई खेलों में योगासन की उपस्थिति एक नए युग की शुरुआत होगी।”

आयोजकों ने यह भी उल्लेख किया कि यह चैम्पियनशिप केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि विभिन्न संस्कृतियों और देशों को जोड़ने वाला एक आध्यात्मिक मंच था, जिसने भारत की समृद्ध योग परंपरा को दुनिया के समक्ष भव्यता से प्रस्तुत किया।

पदक तालिका:

भारत — 83 स्वर्ण, 3 रजत, 1 कांस्य (प्रथम स्थान)

जापान — 3 स्वर्ण, 3 रजत, 4 कांस्य (द्वितीय स्थान)

मंगोलिया — 1 स्वर्ण, 11 रजत, 6 कांस्य (तृतीय स्थान)

ओमान — 1 स्वर्ण, 3 रजत, 7 कांस्य (चतुर्थ स्थान)

नेपाल — 0 स्वर्ण, 27 रजत, 12 कांस्य (पंचम स्थान