Sunday, January 18, 2026
Google search engineGoogle search engine
Homeदेश'मित्रों'... आज रात आठ बजे देश से क्या बोलने जा रहे हैं...

‘मित्रों’… आज रात आठ बजे देश से क्या बोलने जा रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी ? 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (12 मई, 2025,सोमवार) की  रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पीएम मोदी का पहला बयान होगा। 

हालांकि उनके संबोधन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह उम्मीद है कि पीएम पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में शुरू किए गए सैन्य अभियान पर राष्ट्र को जानकारी देंगे, जिसमें 26 नागरिकों की जान चली गई। 

 पीएम मोदी का संबोधन भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों के बीच दोनों पड़ोसियों के बीच चल रहे तनाव के संबंध में प्रस्तावित वार्ता के बाद होगा।  

इससे पहले, भारत के सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर पर एक और डीटेल प्रेस ब्रीफिंग की। ब्रीफिंग के दौरान, लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई वाइस एडमिरल ए. एन. प्रमोद और एयर मार्शल एके भारती ने भी पुष्टि की कि भारतीय हमलों ने पाकिस्तान के अंदर 11 हवाई अड्डों को नष्ट कर दिया और उनकी सैन्य क्षमताओं को महत्वपूर्ण नुकसान पहुंचाया।  

सेना ने यह भी स्पष्ट किया कि पाकिस्तान के दावों के विपरीत, भारत के सभी सैन्य अड्डे सुरक्षित, पूरी तरह से चालू और देश के खिलाफ किसी भी खतरे का सामना करने के लिए तैयार हैं।

(लोकदेश डेस्क/एजेंसी। नई दिल्ली)