Monday, January 19, 2026
Google search engineGoogle search engine
Homeविदेशआरएसएस ऑफिस पर हमले की साजिश का मास्टरमाइंड पाकिस्तान में 'अज्ञातों' के हाथों ढेर

आरएसएस ऑफिस पर हमले की साजिश का मास्टरमाइंड पाकिस्तान में ‘अज्ञातों’ के हाथों ढेर

पाकिस्तान से आतंकवाद के खिलाफ एक और सुकून भरी खबर आई है. 

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के मुख्यालय पर वर्ष 2006 में हुए हमले के पीछे मुख्य साजिशकर्ता और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी रजाउल्ला निजामनी उर्फ ​​अबू सैफुल्ला की रविवार को पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 

अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।  

अधिकारियों ने बताया कि निजामनी को पाकिस्तान सरकार द्वारा सुरक्षा प्रदान की गई थी।  उन्होंने बताया कि निजामनी आज (रविवार को) दोपहर सिंध के मतली में अपने घर से निकला था और एक चौराहे के पास हमलावरों ने उसे गोली मार दी। 

 नागपुर में संघ मुख्यालय पर हमले की साजिश रचने के अलावा लश्कर का यह आतंकवादी 2005 में बेंगलुरु में भारतीय विज्ञान संस्थान पर हुए हमले और 2001 में रामपुर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) शिविर पर हुए आतंकवादी हमले में भी शामिल था। संघ मुख्यालय पर हमला करने वाले सभी तीन आतंकवादी मौके पर ही ढेर कर दिए गए थे. 

यह आतंकवादी साल 2000 से नेपाल में बैठकर लश्कर का नेटवर्क संचालित कर रहा था. बाद में भारत द्वारा उसके नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के चलते वह वापस पाकिस्तान भाग गया था. 

(लोकदेश डेस्क/एजेंसी। इस्लामाबाद)