Friday, January 16, 2026
Google search engineGoogle search engine
Homeविदेशक्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता दे सकता है अमेरिका

क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता दे सकता है अमेरिका

यूक्रेन शांति समझौते के तहत सहमति के संकेत
मास्को।

अमेरिका रूस के नियंत्रण वाले इलाके को मान्यता देने को तैयार हो गया है। अमेरिकी प्रशासन से जुड़े एक शीर्ष अधिकारी के हवाले से आई सीएनएन की रिपोर्ट में बताया गया कि अमेरिका रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते के हिस्से के रूप में क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने के लिए तैयार है। बता दें कि शांति प्रस्ताव में दोनों देशों के बीच तत्काल युद्ध विराम शामिल है। दोनों देशों के बीच फरवरी, 2022 में हिंसक संघर्ष शुरू हुआ था।
पेरिस में यूक्रेनी और यूरोपीय अधिकारियों के साथ प्रस्तावित रूपरेखा साझा की गई। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रस्ताव के बारे में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के बीच फोन पर भी बातचीत हुई।
इस मामले से परिचित सूत्रों ने बताया कि प्रस्ताव के कुछ बिंदुओं पर अमेरिका अगले हफ्ते लंदन में यूरोप और यूक्रेन के साथ बात करने की योजना बना रहा है।