
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत में अब सुधार है.
पेट संबंधी समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को उपचार का लाभ हो रहा है, लेकिन उन्हें छुट्टी मिलने की तारीख अभी तय नहीं हुई है। अस्पताल ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (78) को रविवार शाम को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उन्होंने पेट संबंधी तकलीफों की शिकायत की थी.
सोनिया गाँधी (78 ) को इस साल के जून में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर करीब से नजर रख रही है।
इससे पहले 7 जून को सोनिया गांधी को शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें परीक्षण और जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया।
हालांकि, परीक्षण किए जाने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।
बता दें कि बीते कुछ सालों में सोनिया गांधी की सेहत कुछ नासाज रही है, जिसकी वजह से उन्हें कई बार अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया है। सोनिया गांधी को पेट की समस्या के साथ ही सांस की समस्या कभी -कभी हो जाती है। कोरोना के वक्त भी वो अस्पताल में एडमिट हुई थीं।
(लोकदेश डेस्क/एजेंसी। नई दिल्ली)