Monday, March 2, 2026
Google search engineGoogle search engine
Homeराज्यकेदारनाथ के दर्शन कर लौट रही मध्यप्रदेश की महिला की मृत्यु  

केदारनाथ के दर्शन कर लौट रही मध्यप्रदेश की महिला की मृत्यु  

उत्तराखंड से एक बुरी खबर है. 

मध्य प्रदेश से उत्तराखंड में स्थित ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के बाद वापस लौट रही महिला श्रद्धालु की गौरीकुण्ड के पास अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गयी है।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात 10:27 बजे सेक्टर अधिकारी, गौरीकुंड द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला यात्री, जो केदारनाथ से गौरीकुण्ड की ओर पैदल आ रही थी। उसकी गौरीकुंड गेट के समीप अचानक तबियत खराब हो गयी। 

सूचना पर जिला आपदा राहत दल की टीम, गौरीकुंड द्वारा मौके पर पहुँचकर, उक्त महिला यात्री को गौरीकुंड अस्पताल लाया गया। जहाँ डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

टीम द्वारा उक्त महिला यात्री के शव को स्ट्रेचर के माध्यम से गौरीकुंड बस अड्डा तक लाकर एम्बुलेंस के माध्यम से सोनप्रयाग भिजवाया गया।

फिलहाल महिला के बारे में और विवरण उपलब्ध नहीं हो पाया है. 

(लोकदेश डेस्क/एजेंसी। देहरादून)