Sunday, January 18, 2026
Google search engineGoogle search engine
Homeराज्यछत्तीसगढ़ की बैगा बेटी ने टॉप किया, मुख्यमंत्री का आशीर्वाद भी लिया 

छत्तीसगढ़ की बैगा बेटी ने टॉप किया, मुख्यमंत्री का आशीर्वाद भी लिया 

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एम.सी.बी.) जिले के भरतपुर विकासखंड अंतर्गत माथमौर गांव में यह एक के बाद दूसरे सुखद आश्चर्य वाले माहौल का मामला था. 

पहला सुख यह कि इस जिले की रहने वाली बैगा आदिवासी बेटी कंगना बैगा ने हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (10वीं) में 83.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया है।

दूसरी खुशी यह कि इस बच्ची से मिलने खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे और उसे आशीर्वाद दिया। 

छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा से लगे गांव कुवांरपुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कंगना की इस उपलब्धि पर न केवल उनके परिजन और स्कूल प्रशासन बल्कि पूरा गांव गर्वित है और परिणाम के बाद से जश्न मना रहा है

जब सुशासन तिहार-2025 की कड़ी में औचक निरीक्षण के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय माथमौर गांव पहुंचे तो उन्होंने कंचन से भी भेंटकर उसे आशीर्वाद और उपहार प्रदान किए

मुख्यमंत्री ने कंचन सहित दसवीं में उल्लेखनीय सफलता पाने वाली मीनाक्षी शुक्ला (82.83%) तथा 12वीं के विद्यार्थी विद्यासागर तिवारी, सचिन कुमार बांधे और कु. शशि सिंह को मुख्यमंत्री ने पेन देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से भविष्य की शिक्षा और करियर संबंधी योजनाओं पर संवाद किया

 विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसके तीसरे चरण में समाधान शिविरों के माध्यम से प्रदेशवासियों की समस्याओं, मांगों और शिकायतों के निराकरण की जानकारी दी जा रही है। 

कई स्थानों पर स्वयं मुख्यमंत्री पहुंचकर आमजन से सीधा संवाद कर रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री साय सुदूर अंचलों में शासकीय योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए आकस्मिक दौरे कर रहे हैं।

(लोकदेश डेस्क। रायपुर)