Tuesday, April 29, 2025
Google search engineGoogle search engine
Homeबिजनेसमहिंद्रा थार के कुछ वेरिएंट्स हुए बंद

महिंद्रा थार के कुछ वेरिएंट्स हुए बंद


 नई दिल्ली। भारत में महिंद्रा थार की रेंज में बड़ा बदलाव हुआ है। मीडिया रिपोर्ट की जानकारी के मुताबिक, महिंद्रा ने थार के कुछ वेरिएंट्स को बंद कर दिया है। इसमें थार के कन्वर्टिबल टॉप वेरिएंट, AX 4WD वेरिएंट और ओपन डिफरेंशियल के साथ आने वाले LX वेरिएंट शामिल हैं।
वेरिएंट्स की संख्या घटकर हुई 11
पहले महिंद्रा थार कुल 19 वेरिएंट्स में उपलब्ध थी। लेकिन अब कन्वर्टिबल टॉप, AX 4WD और ओपन डिफरेंशियल वाले LX वेरिएंट्स को हटाने के बाद यह संख्या घटकर सिर्फ 11 रह गई है। इस बदलाव के बाद एंट्री-लेवल AX ट्रिम अब केवल RWD (रियर-व्हील ड्राइव) ऑप्शन में मिलेगा, और उसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन दिया जाएगा।
कितनी है कीमत
हालांकि, खास बात ये है कि वेरिएंट्स कम होने के बावजूद थार की कुल कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अभी भी थार की शुरुआती कीमत करीब 12 लाख से शुरू होती है। जबकि टॉप मॉडल 2.2-लीटर डीजल LX AT अर्थ एडिशन 4WD की कीमत करीब 18 लाख रुपये तक जाती है।
इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन
2025 मॉडल की महिंद्रा थार में वही पुराने इंजन ऑप्शन मिलते रहेंगे। जिसमें 152bhp वाला 2.0L टर्बो पेट्रोल इंजन, 119bhp या 132bhp वाला 1.5L टर्बो डीजल इंजन और 132bhp वाला 2.2L टर्बो डीजल इंजन शामिल हैं। 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड रहेगा। जबकि 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन सिर्फ पेट्रोल और 2.2L डीजल इंजन के साथ मिलेगा।
2026 में आएगा महिंद्रा थार का फेसलिफ्ट वर्जन
जैसा कि हाल ही में ऐसी खबर आई थी कि, महिंद्रा ने थार के फेसलिफ्ट वर्जन (कोडनेम W515) पर काम शुरू कर दिया है। इस अपडेटेड मॉडल में थार रॉक्स (Thar Roxx) से डिजाइन एलिमेंट्स और फीचर्स लिए जाएंगे। नई थार में बड़ा इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और हार्ड-टॉप वेरिएंट्स में सनरूफ जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। हालांकि, इसके मैकेनिकल पार्ट्स में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। फेसलिफ्ट मॉडल के 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है।