Saturday, April 26, 2025
Google search engineGoogle search engine
Homeराज्यबाबा साहब को चुनाव हराकर कांग्रेस ने समाज सुधार के कार्य रोके...

बाबा साहब को चुनाव हराकर कांग्रेस ने समाज सुधार के कार्य रोके थे

शहडोल में भाजपा की संगोष्ठी को उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने किया संबोधित

शहडोल, लोकदेश रिपोर्ट


भाजपा अटल निलय कार्यालय में आयोजित प्रबुद्ध जन संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में पधारे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर विकसित भारत बनाने की मानसिकता के साथ कार्य कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें चुनाव हराकर समाज सुधार के लिए किए जा रहे कार्यों में बार-बार रोकने का प्रयास किया। बाबा साहब ने हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने उन्हें सिर्फ दलितों का नेता बताकर उनके कार्यों को समाज में आने से छिपाने का कार्य किया।


श्री शुक्ल ने बताया कि बाबा साहब ने सामाजिक समरसता के लिए कार्य किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जल संरक्षण, स्वच्छता को लेकर जो कार्य कर रहे हैं, उनकी परिकल्पना बाबा साहब डॉ.अंबेडकर ने की थी, लेकिन उस समय कांग्रेस की सरकारों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। वर्तमान भारत के निर्माण में बाबा साहब का अमूल्य योगदान है। श्रमिकों को आठ घंटे के कार्य का नियम बाबा साहब के प्रयासों से शुरू हुआ। भाजपा का संपूर्ण नेतृत्व बाबा साहब के कृतित्व और व्यक्तित्व को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करे।

कार्यक्रम को इन्होंने किया संबोधित
भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय प्रदेश नेतृत्व के निर्धारित कार्यक्रम के तहत भारतीय संविधान सभा के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सम्मान अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रबुद्धजन संगोष्ठी एवं वफ्फ सुधार जनजागरण अभियान की बैठक का आयोजन शहडोल नगर के कमला नगर स्थित संभागीय मुख्यालय जिला भाजपा अटल निलय कार्यालय में कार्यक्रम संपन्न हुआ। संगोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अमिता चपरा ने भी अपना उद्बोधन दिया। संगोष्ठी को युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने भी संबोधित किया। इस दौरान मंच पर सांसद हिमाद्री सिंह, जिला अध्यक्ष अमिता चपरा, संगठन प्रभारी पीतांबर टोपनानी, पार्टी की प्रदेश मंत्री व विधायक मनीषा सिंह, विधायक जयसिंह मरावी, शरद कोल, इंद्रजीत छाबड़ा मनोज आर्मो ,संतोष लोहानी, कमल खटीक मौजूद रहे।