
यूक्रेन को भी दी अमेरिकी राष्ट्रपति ने नसीहत
वॉशिंगटन।
बीते तीन सालों से चल रहे रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच गुरुवार को रूस ने यूक्रेन पर मिसाइल और ड्रोन से एक बड़ा हमला किया। इस हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से कीव पर अटैक रोकने की अपील की। ट्रंप ने ट्रुथ पर लिखा, मैं कीव पर रूस के हमलों से खुश नहीं हूं। यह जरूरी नहीं था और इसका समय भी बहुत खराब था। व्लादिमीर, रुको! हर हफ्ते 5000 सैनिक मर रहे हैं। चलो शांति समझौता करें! ट्रंप ने यह भी दावा किया कि रूस का ह्यपूरा यूक्रेन न कब्जाना रूस की ओर से एक बड़ा रियायतहै।
ट्रंप प्रशासन ने पेरिस में एक शांति प्रस्ताव पेश किया, जिसमें यूक्रेन से बड़ा बलिदान देने को कहा गया है। इसमें कहा गया है कि क्रीमिया रूस का हिस्सा माना जाएगा और यूक्रेन को रूस को बड़े क्षेत्र सौंपने होंगे। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा, ह्यसीमाओं को मौजूदा स्थिति में फ्रीज करना चाहिए। ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि रूस का ह्ययुद्ध रोकना और ह्यपूरा यूक्रेन न लेना एक बड़ा समझौता है। लेकिन जेलेंस्की ने इसे ठुकरा दिया, क्योंकि यह यूक्रेन के संविधान के खिलाफ है।
ट्रंप के प्रस्ताव से अमेरिका के सहयोगी देश चिंतित हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एक यूरोपीय राजनयिक ने कहा, ह्यअगर यूक्रेन को अपनी जमीन छोड़ने के लिए मजबूर किया गया, तो यूरोप या दुनिया का कोई भी देश सुरक्षित नहीं रहेगा, चाहे वह नाटो में हो या नहीं।
ह्ण उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों का उल्लंघन बताया। एशियाई सहयोगी, खासकर चीन को लेकर चिंतित हैं। एक एशियाई राजनयिक ने कहा, ह्यचीन देख रहा है। अगर रूस को उसकी हिंसा के लिए पुरस्कार मिला, तो यह खतरनाक संदेश होगा।ह्ण यूरोपीय अधिकारी इस प्रस्ताव को नहीं मानेंगे, जिससे अमेरिका अलग-थलग पड़ सकता है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस के हमलों की निंदा करते हुए कहा, ह्यपुतिन झूठ बोल रहे हैं। वह शांति की बात करते हैं, लेकिन बम बरसाते हैं।ह्ण
रूस के हमले में कीव में 12 लोग मारे गए और 90 घायल हुए, जिससे युद्ध और गहरा गया है। गुरुवार तड़के रूस ने कीव पर 70 मिसाइलों और 145 ड्रोनों से हमला किया, जो जुलाई 2024 के बाद सबसे घातक हमला था। यूक्रेन की आपातकालीन सेवाओं के मुताबिक, 13 जगहों पर नुकसान हुआ, जिनमें रिहायशी इमारतें और नागरिक ढांचे शामिल हैं। स्वियातोशिन जिले में एक मकान के मलबे में लोग फंसे हैं, और बचाव कार्य जारी है। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा, ह्यहम मलबे को हाथ से हटा रहे हैं, क्योंकि नीचे लोग हो सकते हैं।ह्ण